Connect with us

बलिया

खेल मैदान पर विवाह वाटिका निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध

Published

on

Loading...
Loading...

खुली बैठक के बिना प्रस्ताव पारित करने का आरोप, डीएम और खेल मंत्री से लगाई रोक की गुहार

बलिया। बेलहरी विकास खंड की ग्राम सभा पुरास में प्रस्तावित विवाह उत्सव वाटिका के निर्माण को लेकर ग्रामीणों और युवाओं ने विरोध जताया है। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

खुली बैठक नहीं होने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित किए बिना ही कुछ लोगों ने कथित रूप से प्रधान के हस्ताक्षर कराकर अराजी संख्या-475 पर विवाह उत्सव वाटिका निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया। उनका कहना है कि इस भूमि का उपयोग वर्षों से गांव के युवा खेल मैदान के रूप में करते आ रहे हैं।

खेल मैदान सुरक्षित रखने का किया दावा

ग्रामीणों का कहना है कि पहले अराजी संख्या-492 पर पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था। उस समय हुए प्रस्ताव में अराजी संख्या-475 को खेल मैदान के रूप में सुरक्षित रखने की बात कही गई थी। ऐसे में अब उसी भूमि पर विवाह वाटिका बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

निर्माण कार्य रोकने की मांग

ग्रामीणों और युवाओं ने जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री तथा प्रदेश के खेलकूद मंत्री को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

Advertisement

ग्रामीणों ने जताया विरोध

विरोध प्रदर्शन में शिवाजी तिवारी, दीपक यादव, आनंद मिश्रा, रामनाथ यादव, बलवंत यादव, बृजेश तिवारी और चंद्रदेव मिश्र सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page