Connect with us

बलिया

बैरिया की जनसमस्याओं पर उच्चस्तरीय जांच की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, अधिकारियों पर फर्जी रिपोर्ट का लगाया आरोप

बैरिया (बलिया)। भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने बैरिया विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश मिलने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने बिना स्थलीय निरीक्षण किए शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट भेज दी।

कटान, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया मुद्दा

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में सूर्यभान सिंह ने सरयू नदी के कटान, जर्जर विद्युत व्यवस्था तथा सोनबरसा और जयप्रकाशनगर स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल स्थिति का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।

युवक की मौत का भी किया जिक्र

पत्र में हाल ही में जर्जर बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत का उल्लेख करते हुए उन्होंने दोषी विद्युत अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

स्थलीय जांच और कार्रवाई की मांग

सूर्यभान सिंह ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही से जनता परेशान है और सरकार की छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से स्वतंत्र उच्चस्तरीय टीम भेजकर मौके पर जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र की प्रतियां मंडलायुक्त आजमगढ़, जिलाधिकारी बलिया सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page