Connect with us

बलिया

अदालती आदेश की अवहेलना का आरोप, खरीदारों को सतर्क रहने की सलाह

Published

on

Loading...
Loading...

भूमि विवाद में राम सकल गिरी ने जताई आपत्ति, न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए लगाया अवैध कब्जे का आरोप

बलिया। मौजा विशुनीपुर स्थित भूमि विवाद को लेकर राम सकल गिरी ने न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि कुछ लोग अदालती निर्देशों की अनदेखी कर विवादित भूमि पर दावा कर रहे हैं। उन्होंने संभावित खरीदारों से किसी भी प्रकार का भूमि सौदा करने से पहले सभी अभिलेखों की विधिवत जांच करने की अपील की है।

स्थिति यथावत रखने का है आदेश

राम सकल गिरी के अनुसार, जिलाधिकारी न्यायालय, बलिया में विचाराधीन वाद संख्या 1104/26 में न्यायालय द्वारा संबंधित भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने और किसी भी प्रकार का स्थलीय परिवर्तन नहीं करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि आदेश के बावजूद कुछ लोग न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं।

स्वामित्व का किया दावा

राम सकल गिरी ने कहा कि मौजा विशुनीपुर के ब्लॉक नंबर 3-5 की आराजी संख्या 3 और 4 पर उनका वैध स्वामित्व है। उनका कहना है कि यह भूमि उन्होंने स्वर्गीय गंगा प्रसाद गुप्ता एवं उनके परिवार से विधिवत क्रय की थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि विभिन्न न्यायालयों में उनके पक्ष में निर्णय हो चुके हैं।

खरीदारों को दी सावधानी बरतने की सलाह

राम सकल गिरी ने आम जनता और संभावित खरीदारों से अपील की कि वे किसी भी व्यक्ति के बहकावे में आकर विवादित भूमि का सौदा न करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का लेन-देन करने से पहले भूमि से संबंधित अभिलेखों और न्यायालयी स्थिति की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी या आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page