Connect with us

बलिया

रसड़ा में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मोतियाबिंद मरीजों का होगा मुफ्त ऑपरेशन

Published

on

Loading...
Loading...

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच, जरूरतमंद मरीजों को ऑपरेशन पर 50 फीसदी तक की छूट

रसड़ा (बलिया)।क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को स्टेशन रोड स्थित ब्रिक्स लॉन (डॉ. रामबाबू के सामने) में शारदा नारायण हॉस्पिटल, मऊ के तत्वावधान में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।

विभिन्न रोगों की हुई जांच

शिविर में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. मलिक अताउर रहमान ने पित्त की थैली, किडनी की पथरी, फिस्टुला, हर्निया और विभिन्न प्रकार की गांठों से संबंधित मरीजों की जांच की। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन पर अस्पताल की ओर से 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।

मोतियाबिंद का होगा नि:शुल्क ऑपरेशन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मालविका राय ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि शिविर में चिन्हित मोतियाबिंद के मरीजों का अस्पताल में नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत मिलेगी।

स्वास्थ्य शिविरों को बताया जनहितकारी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के पूर्व चेयरमैन बशिष्ठ नारायण सोनी ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं। उन्होंने समय-समय पर इस तरह के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

Advertisement

भविष्य में भी होंगे ऐसे आयोजन

शिविर के आयोजक डॉ. रिजवान अंसारी और स्वर्णकार समाज सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सोनी ने बताया कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आगे भी नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठा सकें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page