Uncategorized
उच्च प्राथमिक विद्यालय कोइलरा में 27 बच्चों का मनाया गया सामूहिक जन्मदिन
केक काटकर मनाया उत्सव, प्रधानाध्यापिका ने उपहार में दिए पेन
भदोही। विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय कोइलरा में जुलाई माह में जन्मदिन वाले 27 विद्यार्थियों का सामूहिक जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और अपनी खुशियां गुरुजनों के साथ साझा कीं।
प्रधानाध्यापिका ने दिए उपहार
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ज्योति कुमारी ने सभी जन्मदिन वाले बच्चों को पेन भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक इन्द्रेश कुमार, साधना, देवेश कुमार बरनवाल, सुनीता और सरोजा ने बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बच्चों में दिखा उत्साह
सामूहिक जन्मदिन समारोह को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में खुशी और उत्सव का माहौल बना रहा।
