भदोही
30 वर्षों की सेवा के बाद चार पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में उपहार और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मानित
ज्ञानपुर (भदोही)।जनपद भदोही में तैनात तीन उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस तथा एक मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस लाइन ज्ञानपुर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
ईमानदारी और निष्ठा से निभाई जिम्मेदारी
समारोह में अधिकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उनकी सेवाएं विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी।
उपहार और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
ये पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त
सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस मु. अशरफ जमां, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस अवधेश सिंह, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस यमुना प्रसाद मिश्र (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति) तथा मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस ओमकार नाथ शामिल हैं।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त साथियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
