Connect with us

बलिया

बहेरापार में शिरडी साईं बाबा का वार्षिक पूजनोत्सव धूमधाम से संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन-अर्चन, विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बलिया। मनियर कस्बे के बहेरापार स्थित शिरडी साईं बाबा मंदिर में वार्षिक पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समाजसेवी एवं उमा ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन रौशन सिंह ‘चंदन’ के मुख्य यजमानत्व में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

मुख्य यजमान रौशन सिंह ‘चंदन’ ने बताया कि मुख्य पुरोहित ददन पाठक ने वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच साईं बाबा का पूजन-अर्चन कराया। पूजा के दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई। धार्मिक अनुष्ठान से पूरे परिसर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में गांव के उत्तर टोला बहेरापार में शिरडी साईं बाबा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। तभी से स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन किया जाता है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह रहता है।

पूजन-अर्चन के बाद आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान साईं बाबा के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।

Advertisement

इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, अजय सिंह, विजेंद्र सिंह, डीसी मास्टर साहब, कुंजबिहारी मास्टर साहब, संदीप सिंह, विनय सिंह, अरुण दुबे, अरविंद सिंह, धनंजय सिंह, कुणाल सुधांशु, मृत्युंजय सिंह, रिंकू सिंह, मदनपाल सिंह और उमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page