Connect with us

बलिया

सदाफल आश्रम में चेन काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Published

on

Loading...
Loading...

पांच आरोपी गिरफ्तार

सोने-चांदी की चेन, 600 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त ईको वैन बरामद

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव स्थित सदाफल आश्रम में आयोजित यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से चेन काटने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की सोने और चांदी की चेन, नकदी तथा घटना में प्रयुक्त ईको वैन बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को सदाफल आश्रम में आयोजित यज्ञ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी भीड़ के बीच दो महिलाओं के गले से चेन काट ली गई। इनमें एक महिला की सोने की चेन लॉकेट सहित तथा दूसरी महिला की चांदी की चेन चोरी हुई थी। पीड़िताओं की शिकायत पर फेफना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरुवार तड़के मिठवार मोड़ के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी की। उपनिरीक्षक शिवम कुमार वर्मा और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए पाली उर्फ पल्लवी, सीमा, सुनीता (प्रथम), सुनीता (द्वितीय) और आकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया।

Advertisement

पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन लॉकेट सहित, एक चांदी की चेन और 600 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई एक ईको वैन भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय में पेश किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page