Connect with us

बलिया

वायरल वीडियो से मिड-डे मील व्यवस्था पर उठे सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

सूखी रोटी खाते दिखे बच्चे, जांच और कार्रवाई की उठी मांग

बलिया। बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के पलिया गांव स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विद्यालय की भोजन व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। वायरल वीडियो में कुछ बच्चे हाथों में सूखी रोटियां लेकर विद्यालय परिसर में घूमते हुए भोजन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

वीडियो के वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सीयर मंडल महामंत्री शैलेंद्र सिंह ने विद्यालय की भोजन व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मामले के प्रकाश में आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि विभागीय अधिकारी पूरे प्रकरण की जानकारी जुटा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय में बच्चों को सम्मानजनक और व्यवस्थित ढंग से भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम पोषण योजना का उद्देश्य पूरा हो सके।

हालांकि, इस मामले में संबंधित विद्यालय प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रही परिस्थितियों की पुष्टि विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों और अभिभावकों की नजर अब इस बात पर है कि जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page