Connect with us

बलिया

चंद्रशेखर के आदर्शों पर चलते रहे स्व. देवेंद्र सिंह: रतन पाल सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

टीडी कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह, 118 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर गुरुवार को शहर के टीडी कॉलेज के मनोरंजन हॉल में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्व. देवेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एमएलसी रतन पाल सिंह सहित विभिन्न वक्ताओं ने चंद्रशेखर और स्व. देवेंद्र सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे देवेंद्र सिंह

मुख्य अतिथि एमएलसी रतन पाल सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के विचार आज भी समाज और राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्व. देवेंद्र सिंह ने चंद्रशेखर के पदचिह्नों पर चलते हुए छात्र राजनीति को सकारात्मक दिशा दी और युवाओं के अधिकारों के लिए सदैव संघर्ष किया।

118 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

समारोह में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के 43 टॉपर विद्यार्थियों तथा विभिन्न महाविद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 75 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कई शिक्षाविद और जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

कार्यक्रम में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अखिलेंद्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह सहित अनेक शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसकी अध्यक्षता छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सिंह ने की, जबकि संचालन रणवीर सिंह सेंगर एवं महामंत्री अमित सिंह ने किया। अंत में उपेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page