Connect with us

बलिया

समरसता अभियान के तहत संत रविदास मंदिर में 65 दीपों से हुई भव्य सजावट

Published

on

Loading...
Loading...

गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता सीबी मिश्र ने किया पूजन, वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मान

बैरिया (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी के समरसता अभियान के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बैरिया स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संत रविदास जी की 650वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मंदिर परिसर को 65 दीपों, रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से अलंकृत किया गया।

संत रविदास जी का किया पूजन-अर्चन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता चन्द्र बदन मिश्र (सीबी मिश्र) ने संत रविदास जी का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने हरिजन बस्ती बैरिया के वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

समरसता के संदेश को अपनाने का आह्वान

अपने संबोधन में सीबी मिश्र ने संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव के संदेश को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

मंडल अध्यक्ष सुशील पांडे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महामंत्री मनीष तिवारी, जिला प्रतिनिधि रत्नेश सिंह, हरिकंचन सिंह, संतोष पांडे, मनीष वर्मा, विद्यापति राम, कैलाश राम, पिंटू यादव, जयराम राम, रेखा देवी, गिरिजा देवी, अभय सिंह, कालिका राम और मनोरम राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page