Connect with us

भदोही

नाली-सड़क निर्माण की मांग को लेकर नगर पालिका में सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

20 वर्षों से बदहाल वार्ड-14

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड संख्या-14 स्थित थाना के पीछे मोहल्ले के निवासियों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों से वार्ड में नाली, सड़क, बिजली के खंभे और जर्जर तारों की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

मुहल्लावासियों का कहना है कि लगभग 150 फीट सड़क और नाली आज भी कच्ची पड़ी हुई है। कई बार नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद हर बार यह कहकर मामला टाल दिया जाता है कि यह क्षेत्र टाउन सीमा से बाहर है। जबकि नगर पालिका नियमित रूप से हाउस टैक्स और पानी का टैक्स वसूल रही है।

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में नाली न होने के कारण जलभराव की स्थिति बन जाती है। सड़कों पर गंदा पानी जमा रहने से लोगों का आवागमन प्रभावित होता है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बना रहता है।

रहवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द नाली और सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जाए। उनका कहना है कि जब नगर पालिका कर वसूल रही है तो नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी उसकी जिम्मेदारी है।

Advertisement

ज्ञापन सौंपने वालों में बृजेश, सोनू, संजय सिंह, राजू श्रीवास्तव, मुस्ताक, अमित कुमार, आबिदा बेगम, अमानुल्ला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल रहे। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page