Connect with us

बलिया

बदहाली की मार झेल रहा 33/11 केवी कड़सर विद्युत उपकेंद्र, जीर्णोद्धार की मांग तेज

Published

on

Loading...
Loading...

जर्जर भवन, झाड़-झंखाड़ और अव्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की

15 वर्ष पुराना उपकेंद्र बदहाल

सिकंदरपुर (बलिया)। तहसील क्षेत्र के 33/11 केवी कड़सर विद्युत उपकेंद्र की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वर्ष 2011 में स्थापित इस उपकेंद्र का भवन अब बदहाली का शिकार हो चुका है। रंग-रोगन के अभाव में दीवारें उखड़ रही हैं, परिसर झाड़-झंखाड़ से घिरा हुआ है और अधिकारियों के संपर्क विवरण भी मिट चुके हैं।

सरकारी संपत्ति की अनदेखी पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष इसी परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, लेकिन भवन की दयनीय स्थिति सरकारी संपत्तियों के रखरखाव पर सवाल खड़े करती है। उनका मानना है कि उपकेंद्र की बदहाल तस्वीर से बिजली विभाग की छवि भी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों ने रखीं प्रमुख मांगें

स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से उपकेंद्र के तत्काल जीर्णोद्धार की मांग की है। ग्रामीणों ने भवन का रंग-रोगन कराने, परिसर से झाड़-झंखाड़ हटाकर साफ-सफाई कराने, अधिकारियों और कर्मचारियों के अद्यतन संपर्क नंबर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने तथा उपकेंद्र के नियमित रखरखाव के लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई है।

Advertisement

प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन जनहित और सरकारी परिसंपत्तियों की गरिमा को ध्यान में रखते हुए मामले का संज्ञान लेगा और उपकेंद्र के जीर्णोद्धार के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page