Connect with us

जौनपुर

बच्चों के आत्मविश्वास और शैक्षणिक दक्षता से प्रभावित हुए बीएसए समीर

Published

on

Loading...
Loading...

ताहिरपुर प्राथमिक विद्यालय और बीआरसी सिकरारा के निरीक्षण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना, शिक्षकों को दिए नवाचार के निर्देश

अंग्रेजी, हिंदी और गतिविधि आधारित शिक्षण का लिया जायजा, एफएलएन प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने पर दिया जोर

सिकरारा (जौनपुर)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) समीर ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर और ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सिकरारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक दक्षता, आत्मविश्वास और शिक्षकों की शिक्षण पद्धति की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष बल दिया।

प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में बीएसए ने कक्षा-3 की अंग्रेजी कक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाई और व्याकरण से जुड़े प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने सभी प्रश्नों के आत्मविश्वास के साथ सटीक उत्तर देकर अपनी तैयारी का परिचय दिया। इसके बाद कक्षा-2 में बच्चों से लर्निंग पोस्टर पढ़वाए तथा हिंदी और अंग्रेजी की कविताएं भी सुनीं। बच्चों की सक्रिय भागीदारी और सीखने की क्षमता से बीएसए काफी प्रभावित नजर आए।

विद्यालय निरीक्षण के बाद बीएसए ने बीआरसी सिकरारा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों से कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधि-आधारित और नवाचारी शिक्षण तकनीकों को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करें, ताकि बच्चों के भाषा और गणित के आधारभूत कौशल को और सुदृढ़ बनाया जा सके।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर मजबूत शैक्षणिक नींव ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है। इसलिए शिक्षकों को बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने के लिए नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक अमित सिंह, शिक्षिका आराधना उपाध्याय, मंजू जैसवार, गजाला बानो, नेहा जायसवाल तथा शिक्षक श्यामधर यादव, माधुरी सिंह, मनोज कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page