Connect with us

जौनपुर

अनुबंधित बस की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

शाहगंज के निजमापुर चौकी के पास सड़क पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी, बस चालक के संबंध में भी जुटाई जा रही जानकारी

शाहगंज (जौनपुर)। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। निजमापुर पुलिस चौकी के समीप सड़क पार करते समय करीब 38 वर्षीय युवक एक अनुबंधित बस की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

शाहगंज कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य जुटा रही है।

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हादसे के बाद बस चालक और दुर्घटना की परिस्थितियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page