Connect with us

जौनपुर

रोडवेज बस की टक्कर से भाजपा नेत्री की थार क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Published

on

Loading...
Loading...

बच्चों को स्कूल छोड़कर लौटते समय हुआ हादसा, नेत्री और चालक सुरक्षित

परशुपुर के पास हुई टक्कर, दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मछलीशहर (जौनपुर)। मछलीशहर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रोडवेज बस की टक्कर से भाजपा नेत्री वंदना पटेल की थार गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में भाजपा नेत्री और उनके चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और दोनों सुरक्षित बच गए।

स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, वंदना पटेल सुबह अपने निजी वाहन से बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थीं। बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस लौटते समय परशुपुर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी थार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों ने की मदद

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई।

Advertisement

पुलिस कर रही हादसे की जांच

गनीमत रही कि हादसे में भाजपा नेत्री वंदना पटेल और उनके चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page