Connect with us

बलिया

औषधि निरीक्षक की औचक छापेमारी से दवा कारोबारियों में हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

रतसर में मेडिकल स्टोरों की जांच, बिना बिल की दवाओं पर सख्ती; एक दुकान से नमूने सील

रतसर (बलिया)। जिले में हाल ही में कार्यभार संभालने वाली औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा ने गुरुवार को रतसर कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण कर दवा कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया। अचानक हुई कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से चले गए।

निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिया कि बिना वैध बिल के दवाओं की खरीद-बिक्री किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी दवा विक्रेता अपने अभिलेख और खरीद संबंधी दस्तावेज अद्यतन रखें।

जांच के दौरान आशा मेडिकल स्टोर पर खरीद से संबंधित तीन प्रमुख बिल प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए औषधि निरीक्षक ने संबंधित दवाओं के नमूने जांच के लिए सील कर अपने साथ ले लिए।

सीमा वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित या नियमों के विपरीत दवाओं का भंडारण अथवा बिक्री पाई गई तो संबंधित संचालक के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों में हलचल देखी गई और कई दुकानदार अपने अभिलेखों एवं लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों को व्यवस्थित करने में जुट गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page