Connect with us

बलिया

जौहर विश्वविद्यालय पर ध्वस्तीकरण रोकने की मांग, सपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन, छात्रों के भविष्य की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

बलिया। रामपुर स्थित मौलाना मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पर प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जिला महासचिव बीरबल राम के नेतृत्व में सपाइयों ने सपा कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर राज्यपाल के नाम सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में सपा नेताओं ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय हजारों गरीब, पिछड़े, अल्पसंख्यक तथा किसान-मजदूर परिवारों के बच्चों की शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में असुरक्षा का माहौल है।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष जलालुद्दीन ज़ेडी ने कहा कि शिक्षा संस्थानों को विवादों का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। यदि किसी प्रकार का प्रशासनिक या कानूनी विवाद है तो उसका समाधान विधिक प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए, न कि भवनों को ध्वस्त कर।

सपा नेताओं ने राज्यपाल से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Advertisement

इस दौरान राजेश गोंड, रोहित चौबे, प्रमोद गुप्ता, अभय नारायण सिंह यादव सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page