Connect with us

बलिया

सांसद नीरज शेखर की पहल से बलिया बार एसोसिएशन को मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Published

on

Loading...
Loading...

250 सीटों वाला आधुनिक लाइब्रेरी हॉल होगा तैयार, युवा अधिवक्ताओं को मिलेगा बड़ा लाभ

बलिया। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पहल पर क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन, बलिया के अधिवक्ताओं के लिए अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी और आधुनिक लाइब्रेरी हॉल के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना के तहत बार एसोसिएशन भवन के द्वितीय तल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

परियोजना के अंतर्गत 250 कुर्सियां, 12 एयर कंडीशनर (एसी), शौचालय तथा अन्य आवश्यक आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसका उद्देश्य अधिवक्ताओं को अध्ययन, शोध और न्यायिक कार्यों की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।

डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से विशेष रूप से युवा अधिवक्ताओं को कानून की पुस्तकों, डिजिटल विधिक संसाधनों और नवीनतम न्यायिक निर्णयों तक आसान पहुंच मिल सकेगी। इससे मुकदमों की प्रभावी तैयारी और विधिक ज्ञान को मजबूत करने में सहायता मिलेगी।

सांसद नीरज शेखर की इस पहल का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र और महासचिव भूपेंद्र कुमार सिंह ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना बार एसोसिएशन के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में इस प्रकार की आधुनिक सुविधाएं अधिवक्ताओं की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ न्यायिक कार्यों को भी अधिक प्रभावी बनाएंगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page