बलिया
24 जुलाई को जिला सेवायोजन कार्यालय में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला
प्रोडक्शन एवं पैकेजिंग हेल्पर पदों पर होगा चयन, 18 से 42 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे प्रतिभाग
बलिया। जिला सेवायोजन कार्यालय, सतनी सराय (भृगु आश्रम, तारा निवास गली) में 24 जुलाई 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी इलाइट नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी।
16 से 18 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन
रोजगार मेले में प्रोडक्शन हेल्पर एवं पैकेजिंग हेल्पर पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 से 18,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ कंपनी के नियमानुसार अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।
आठवीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
इन पदों के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता आठवीं पास अथवा हाईस्कूल निर्धारित की गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 42 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति तमिलनाडु, बेंगलुरु और कोच्चि (केरल) स्थित इकाइयों में की जाएगी।
रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य
जिला सेवायोजन कार्यालय ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा।
