Connect with us

बलिया

‘गो सम्मान अभियान’ को लेकर 27 जुलाई को देशव्यापी आंदोलन, सौंपा जाएगा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

गड़वार के श्री जंगली बाबा धाम में हुई बैठक, 40 करोड़ हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजने की तैयारी

साध्वी राधिका गोपाल ने बताई अभियान की रूपरेखा, नई जिला कार्यकारिणी का भी हुआ गठन

बलिया (गड़वार)। श्री जंगली बाबा धाम गड़वार में ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री बालक बाबा जी महाराज के संरक्षण में हुई, जिसमें वृंदावन से पहुंचीं साध्वी राधिका गोपाल ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

साध्वी राधिका गोपाल ने बताया कि वेदलक्षणा गौमाता (आद्यशक्ति मां सुरभि) को प्रधान संरक्षक मानते हुए, अध्यक्ष नंदी बाबा नीलमणि वृषभदेव एवं भारतीय परंपरा के आराध्य देवी-देवताओं के आशीर्वाद से गौ सम्मान के उद्देश्य से पूरे देश में यह अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 27 जुलाई को देशव्यापी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सुबह 8 बजे से 9 बजे तक ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ विजय मंत्र का संकीर्तन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम 40 करोड़ हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Advertisement

बैठक में श्री बालक बाबा महाराज ने गौ माता की महत्ता और भारतीय संस्कृति में उसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से अभियान में सहभागिता करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संगठन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। इसमें सतीश उपाध्याय को जिलाध्यक्ष, प्रिंस पांडेय को जिला उपाध्यक्ष, सचिन को जिला महामंत्री और साधू वर्मा को जिला प्रचारक बनाया गया।

वहीं प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। जिला संरक्षक मंडल में राहुल उपाध्याय, धनंजय उपाध्याय, शैलेश पांडेय, राधेश्याम पांडेय और सुनील पांडेय को शामिल किया गया।

बैठक में अभियान से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page