Connect with us

गोरखपुर

पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 उपनिरीक्षकों सहित एक आरक्षी का तबादला

Published

on

Loading...
Loading...

जनहित और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एसएसपी ने जारी किए स्थानांतरण आदेश

कई चौकियों को मिले नए प्रभारी, सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

गोरखपुर। जनहित, कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग में जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से गोरखपुर पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी आदेश के तहत 22 उपनिरीक्षकों (एसआई) एवं एक आरक्षी के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता को पुलिस लाइन से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीआरओ बनाया गया है। वहीं राजेन्द्र कुमार को पीपीगंज से धर्मशाला चौकी, आभांश मिश्रा को सहजनवा से जंगल कौड़िया चौकी, रजनीश मिश्रा को चौरी-चौरा से डुमरीखास चौकी तथा अनीश सिंह को पिपराइच से बैलो चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में आदित्य उपाध्याय को रहमतनगर से जंगल धूषण, आनन्द उपाध्याय को रामगढ़ताल से रहमतनगर, शशिकिरण सिंह को कौव्वाबाग, रजत त्रिपाठी को नथमलपुर, आलोक शुक्ला को एयरफोर्स चौकी तथा अनूप सिंह को पुलिस लाइन से गजपुर चौकी भेजा गया है।

Advertisement

इसके अतिरिक्त देशराज सरोज को पादरी बाजार, पंकज कुमार को सूर्यविहार, आदर्श पाण्डेय को घघसरा, अंकुर सिंह को बरही, आशुतोष कुमार वर्मा को चीनीमील, शालिनी पाण्डेय को जाफराबाजार, जयप्रकाश त्रिपाठी को पटनाघाट, हरिओम सिंह को नौकायान तथा राजेन्द्र सिंह को हरनही चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

प्रशासनिक आदेश के तहत विनोद राय को सम्मन सेल से पैरवी हाईकोर्ट (सम्मन सेल) तथा आरक्षी प्रवीण त्रिपाठी को रामगढ़ताल थाने से पैरवी हाईकोर्ट, सम्मन सेल में तैनात किया गया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह व्यापक फेरबदल पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, गतिशील और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से किया गया है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे बिना किसी विलंब के अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित करें। पुलिस महकमे में इस तबादला सूची को महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है, जिससे विभिन्न थाना क्षेत्रों और चौकियों में पुलिसिंग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page