Connect with us

बलिया

रसड़ा तहसील में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसडीएम रवि कुमार पासवान समेत तीन अधिकारियों का तबादला

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र, सिद्धार्थनगर और हापुड़ के लिए जारी हुए स्थानांतरण आदेश, नए तहसीलदार के रूप में राजू कुमार संभालेंगे जिम्मेदारी

जनसुनवाई और संवेदनशील कार्यशैली से लोकप्रिय रहे एसडीएम रवि कुमार पासवान, विदाई की खबर से क्षेत्रवासियों में मायूसी

रसड़ा (बलिया)। जनपद की रसड़ा तहसील में सोमवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत तीन अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए गए। शासन के निर्देशानुसार रसड़ा के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) रवि कुमार पासवान का स्थानांतरण सोनभद्र कर दिया गया है। वहीं, तहसीलदार निखिल शुक्ला को सिद्धार्थनगर भेजा गया है। उनके स्थान पर राजू कुमार रसड़ा तहसील के नए तहसीलदार के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा, एसडीएम (न्यायिक) अखिलेश यादव का तबादला हापुड़ कर दिया गया है। फिलहाल एसडीएम और एसडीएम (न्यायिक) के रिक्त पदों पर नई नियुक्ति की घोषणा नहीं की गई है।

स्थानांतरण की सूचना मिलते ही प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ क्षेत्र की जनता में भी चर्चा का माहौल बन गया। विशेष रूप से एसडीएम रवि कुमार पासवान की विदाई से लोगों में मायूसी देखी गई। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनसुनवाई, त्वरित समस्या निस्तारण और आमजन के प्रति सहज एवं संवेदनशील व्यवहार से अलग पहचान बनाई।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि रवि कुमार पासवान ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ विकास कार्यों को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फरियादियों की समस्याओं के प्रति उनकी सकारात्मक कार्यशैली और सरल व्यवहार के कारण वे आम जनता के बीच काफी लोकप्रिय रहे। लोगों ने उनके कार्यकाल को यादगार बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page