Connect with us

गोरखपुर

नाला जाम होने से जलभराव, सड़क पर उतरे ग्रामीण

Published

on

Loading...
Loading...

सिकरीगंज-गोरखपुर मार्ग पर लगा जाम, पुलिस की पहल पर जेसीबी से कराई गई नाले की सफाई

कोहरौटिया गांव में जल निकासी शुरू होने से मिली राहत, ग्रामीणों ने नियमित सफाई की उठाई मांग

गोलाबाजार (गोरखपुर)। सिकरीगंज कस्बे के कोहरौटिया गांव में नाले की सफाई न होने से बारिश का पानी जमा हो गया, जिससे ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीण रविवार सुबह सिकरीगंज-गोरखपुर मार्ग पर उतर आए और नाले की सफाई व जल निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया।

सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया और तत्काल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी मशीन लगाकर जाम पड़े नाले की सफाई शुरू कराई।

नाले की सफाई होते ही गांव में जमा बारिश का पानी तेजी से निकलने लगा, जिससे जलभराव की समस्या में काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने राहत मिलने पर पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण हर वर्ष बरसात के मौसम में गांव जलमग्न हो जाता है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में बरसात शुरू होने से पहले नालों की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि जलभराव जैसी समस्याओं से स्थायी राहत मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page