Connect with us

गोरखपुर

मूसलाधार बारिश से गांव का मुख्य मार्ग जलमग्न, आवागमन ठप

Published

on

Loading...
Loading...

बिशनपुर राजा के बीमटी गांव में जलभराव से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही भारी परेशानी

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी और सड़क की मरम्मत की मांग उठाई

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बिशनपुर राजा स्थित बीमटी गांव में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद मुख्य मार्ग जलमग्न हो गया। सड़क पर पानी भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है और लोगों को दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार जलभराव का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रहा है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण लोगों को घरों से निकलने में कठिनाई हो रही है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और गंभीर होती जा रही है। यदि जल्द जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो समस्या और विकराल रूप ले सकती है।

Advertisement

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलभराव की समस्या का समाधान कराने, पानी की निकासी सुनिश्चित करने तथा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि गांव में आवागमन सामान्य हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page