Connect with us

आजमगढ़

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत शिब्ली नेशनल कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण

Published

on

Loading...
Loading...

प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने किया शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

आजमगढ़ के उच्च शिक्षण संस्थानों में 21,600 पौधारोपण का लक्ष्य, शिब्ली नेशनल कॉलेज बना नोडल महाविद्यालय

आजमगढ़, 12 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को शिब्ली नेशनल कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी एवं शिब्ली नेशनल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

प्रो. अफसर अली ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी क्रम में आजमगढ़ जनपद के उच्च शिक्षा विभाग को 21,600 पौधारोपण का लक्ष्य मिला है। जनपद के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में अभियान के समन्वय की जिम्मेदारी शिब्ली नेशनल कॉलेज को सौंपी गई है। अभियान के जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी प्रो. अफसर अली तथा नोडल प्रभारी डॉ. शफ़िउज़्ज़मा हैं।

Advertisement

अभियान के अंतर्गत आजमगढ़ जनपद के सभी 22 विकास खंडों के विभिन्न महाविद्यालयों में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. एहतेशामुल हक, डॉ. अबु राफ़े, डॉ. बदीउज़्ज़मा, डॉ. आसिम ख़ान, डॉ. ज़फ़र आलम, डॉ. नवी हसन, नसीम ख़ान सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page