Connect with us

भदोही

थाना समाधान दिवस में भदोही के थानों पर सुनी गईं 105 शिकायतें

Published

on

Loading...
Loading...

राजस्व से जुड़ी 96 और पुलिस विभाग की 9 शिकायतें पहुंचीं, 15 मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिनव त्यागी के निर्देश पर संयुक्त टीमों को दिए गए त्वरित समाधान के निर्देश

भदोही। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शनिवार को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

थाना समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि राजस्व संबंधी मामलों के समाधान के लिए राजस्व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जमीन विवादों के निस्तारण के लिए पुलिस-राजस्व टीम को दिए निर्देश

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिया कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच करे और दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करे। अधिकारियों ने कहा कि फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए दोनों विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

Advertisement

105 शिकायतों में 15 का मौके पर समाधान

जनपद के सभी थानों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 105 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग से संबंधित 96 और पुलिस विभाग से संबंधित 9 शिकायतें शामिल रहीं। पुलिस विभाग की सभी 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि राजस्व विभाग से जुड़ी 6 शिकायतों का भी तत्काल समाधान कराया गया।

शेष मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों का गठन कर जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page