Connect with us

गोरखपुर

45वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों की कुलपति ने की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

27 जुलाई से सप्ताहभर होंगे शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम, 6 अगस्त को होगा दीक्षांत समारोह

पर्यावरण अनुकूल आयोजन पर जोर, दीक्षांत के बाद होगा ‘मां-बेटी सम्मेलन’

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 अगस्त को आयोजित होने वाले 45वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह को भव्य, गरिमामय और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से गठित विभिन्न समितियों की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया।

बैठक में कुलसचिव, वित्त अधिकारी, लेखाधिकारी, परीक्षा नियंत्रक सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न समितियों के संयोजक उपस्थित रहे। इस दौरान सभी समितियों से अब तक की तैयारियों की जानकारी ली गई और समयबद्ध तरीके से शेष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधि वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, शोध उत्कृष्टता और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव भी है। उन्होंने सभी समितियों को आपसी समन्वय के साथ बेहतर ढंग से आयोजन की तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि 27 जुलाई से सप्ताहभर विश्वविद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं छात्र-केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का वातावरण बनेगा।

बैठक में कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त रखने के निर्देश देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह का आयोजन पर्यावरण अनुकूल तरीके से किया जाए। इसके लिए सभी समितियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

कुलपति ने यह भी जानकारी दी कि दीक्षांत समारोह के समापन के बाद उसी दिन विश्वविद्यालय परिसर में “मां-बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए संबंधित समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी तैयारियां समय पर पूरी करने पर विशेष बल दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page