गोरखपुर
11 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी देंगे ₹697 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
भटहट–बांसस्थान फोरलेन समेत चार सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, सात नई योजनाओं का होगा शिलान्यास
सड़क संपर्क, पर्यटन और ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मिलेगी मजबूती
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार, 11 जुलाई को गोरखपुर जनपद को लगभग ₹697 करोड़ की सड़क एवं विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वामंत माता मंदिर के पास प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चार प्रमुख सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि ₹54 करोड़ से अधिक लागत की सात नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं से सड़क संपर्क, पर्यटन और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 11.6 किलोमीटर लंबे भटहट–बांसस्थान फोरलेन का लोकार्पण होगा। लगभग ₹689.35 करोड़ की लागत से तैयार इस फोरलेन के शुरू होने से आयुष विश्वविद्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों तक आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। सड़क के दोनों ओर मानकों के अनुरूप जल निकासी के लिए ड्रेनेज व्यवस्था भी विकसित की गई है।
इन सड़क परियोजनाओं का होगा लोकार्पण
- भटहट–बांसस्थान फोरलेन (11.6 किमी) – ₹689.35 करोड़
- चकजलाल–घोड़ादेउर होते हुए तरकुलही हनुमान मंदिर संपर्क मार्ग (4.85 किमी) – ₹3.59 करोड़
- हाफिज नगर द्वितीय संपर्क मार्ग (2.05 किमी) – ₹1.67 करोड़
- पिपराइच बरगदही मार्ग से सिरसिया महादेव मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण – ₹2.30 करोड़
इन सात परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
- भरवलिया–एकला (टेराकोटा उद्योग रिसर्च सेंटर) मार्ग
- गुलरिहा रामनगर–एकला मार्ग का चौड़ीकरण
- सरैया–बांसस्थान मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
- सिरसिया महादेव कुंड पर्यटन विकास परियोजना
- बूढ़ाडीह समय माता मंदिर पर्यटन विकास
- औरंगाबाद ग्रामीण पर्यटन विकास
- जंगल डुमरी नंबर-1 से फैलहवा कोदईसाह टोला तक लेपन कार्य
इन परियोजनाओं के पूरा होने से गोरखपुर में सड़क नेटवर्क और बेहतर होगा, धार्मिक एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को आवागमन और आधारभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा।
