Connect with us

गोरखपुर

स्थानांतरण से पहले चौकी प्रभारी ने पेश की मिसाल, शिव मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

Published

on

Loading...
Loading...

पौधे को लोहे की जाली से कराया सुरक्षित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ग्रामीणों ने सराहा दुर्गेश कुमार सिंह का कदम, बोले—समाज के लिए प्रेरणादायी पहल

गोरखपुर। गगहा थाना क्षेत्र की गजपुर आदर्श पुलिस चौकी से महराजगंज स्थानांतरित हुए चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने विदाई से पहले पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक प्रेरणादायी पहल की। गुरुवार को उन्होंने गजपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया और पौधे की सुरक्षा के लिए उसके चारों ओर लोहे की जाली लगवाई।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी ने कहा कि प्रकृति और आस्था दोनों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इसी भावना के तहत मंदिर परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से पौधा लगाया गया है। उन्होंने लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ड्यूटी के साथ समाज और पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी प्रेरणादायी है। लोगों ने बताया कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था भी बेहतर रही और अब यह पौधा उनकी सकारात्मक सोच की याद दिलाता रहेगा।

Advertisement

इस दौरान कमल नयन सिंह, रविंदर यादव, अश्वनी यादव, राजीव नयन सिंह, नन्हे सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page