Connect with us

गोरखपुर

एम्स गोरखपुर 11 जुलाई को मनाएगा 7वां स्थापना दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) नरेंद्र कोटवाल होंगे मुख्य अतिथि, मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मान

समारोह में संस्थान की सात वर्षों की उपलब्धियों और चिकित्सा सेवाओं की यात्रा पर होगी चर्चा

गोरखपुर।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गोरखपुर 11 जुलाई 2026 को अपना सातवां स्थापना दिवस समारोह मनाएगा। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) नरेंद्र कोटवाल, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री प्रो. (डॉ.) हेमंत कुमार, अध्यक्ष, एम्स गोरखपुर करेंगे।

कार्यकारी निदेशक देंगे स्वागत संबोधन

कार्यक्रम में मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता, एसएम (सेवानिवृत्त), कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, एम्स गोरखपुर स्वागत संबोधन देंगी।

Advertisement

समारोह की शुरुआत संस्थान गान, दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के सम्मान के साथ होगी।

मेधावी विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

स्थापना दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों की पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। साथ ही 10 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान समारोह में विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अपने बच्चों की उपलब्धियों के गौरवपूर्ण क्षणों के साक्षी बन सकें।

मुख्य अतिथि देंगे स्थापना दिवस व्याख्यान

कार्यक्रम में एम्स गोरखपुर के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) हेमंत कुमार उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) नरेंद्र कोटवाल स्थापना दिवस व्याख्यान देंगे।

कार्यक्रम का समापन डीन (अकादमिक) के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ होगा।

Advertisement

सात वर्षों में चिकित्सा क्षेत्र में बनाई पहचान

एम्स गोरखपुर ने पिछले सात वर्षों में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और रोगी सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। स्थापना दिवस समारोह संस्थान की इस गौरवपूर्ण यात्रा का उत्सव होगा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं व चिकित्सा शिक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दोहराएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page