Connect with us

वाराणसी

JSK फाउंडेशन के ‘पंचामृत उत्सव-2026’ का आज होगा समापन, 201 दंपतियों ने किया रुद्राभिषेक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जय श्री कृष्णा (JSK) फाउंडेशन के 16वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय ‘पंचामृत उत्सव-2026’ के तीसरे दिन रविवार को आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में 201 दंपतियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।

प्रातः 7 बजे JSK फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में लगभग 201 दंपति काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। संजीव अग्रवाल, अरविंद जैन, प्रदीप मल्होत्रा, रितेश अग्रवाल एवं कमलेश अग्रवाल की उपस्थिति में पांच ब्राह्मणों द्वारा वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान काशी विश्वनाथ का रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। लगभग दो घंटे चले इस अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर बाबा का दर्शन-पूजन किया।

रुद्राभिषेक के बाद सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर स्थित उडप्पा रेस्टोरेंट में चाय एवं अल्पाहार ग्रहण किया, जहां प्रातःकालीन कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर अरविंद जैन, डॉ. वीरेंद्र केशरी, प्रदीप उपाध्याय, विकास शुक्ला, चंद्र प्रकाश सिंह, मुन्ना चौरसिया, हरे कृष्ण कक्कड़, रितेश, ऋषि जायसवाल, शुभो घोष सहित बड़ी संख्या में JSK परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

JSK फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने कहा कि ‘पंचामृत उत्सव’ समाज, धर्म, व्यवसाय, व्यक्तित्व और परमात्मा—इन पांच तत्वों के समन्वय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिछले 16 वर्षों से JSK परिवार सेवा को ही पूजा मानकर कार्य कर रहा है और इस उत्सव के माध्यम से काशी की जनता तक सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

Advertisement

आज शाम होगा भव्य समापन

तीन दिवसीय पंचामृत उत्सव-2026 का भव्य समापन रविवार शाम 6 बजे बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में होगा। समापन समारोह में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में वाराणसी के लगभग एक हजार परिवारों की सहभागिता रहने की संभावना है। समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ उत्सव का विधिवत समापन किया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page