Connect with us

वाराणसी

तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित, पेड़ गिरने व बिजली गिरने से नुकसान

Published

on

Loading...
Loading...

पिंडरा क्षेत्र में मौसम का कहर, कई स्थानों पर बाधित हुआ आवागमन और आपूर्ति

पिंडरा (वाराणसी)। रविवार दोपहर बाद अचानक आए तेज आंधी और बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। जहां एक ओर उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं कई जगहों पर नुकसान भी देखने को मिला।

तेज हवा और बारिश के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे कई इलाकों में शाम तक बिजली बहाल नहीं हो सकी।

आकाशीय बिजली गिरने से गाय की मौत

सिंधुरिया (बेलाजेवर) गांव में आकाशीय बिजली गिरने से साहब लाल यादव की एक दुधारू गाय की मौत हो गई। इस घटना से किसान परिवार में शोक का माहौल है।

पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

बारिश और आंधी के दौरान पिंडरा–मिराशाह–कठिराव मार्ग पर रामपुर ओवरब्रिज के पास एक विशाल शीशम का पेड़ गिर गया, जिससे लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।

Advertisement

बिजली और जलापूर्ति भी प्रभावित

आंधी के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे पेयजल नलकूपों से जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बाद में आपूर्ति बहाल कर दी गई।

इस संबंध में एसडीओ गुलाबचंद ने बताया कि पेड़ गिरने से केवल फूलपुर फीडर की आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे बाद में दुरुस्त कर लिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page