Connect with us

गोरखपुर

चौरसिया चौराहे पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

हरपुर बुदहट, गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के चौरसिया चौराहे पर शनिवार को पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

Loading...

वाहन चालकों को किया सतर्क

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहनों को रोककर जांच की। साथ ही वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध व संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

पुलिस टीम रही मौजूद

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एसएसआई अमित यादव, उपनिरीक्षक तनवीर अहमद, धनीराम, अरुण सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रमुख चौराहों पर चेकिंग के माध्यम से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने में जुटी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page