गाजीपुर
मरदह थाने में नवागत थानाध्यक्ष का स्वागत, तारावती को भावभीनी विदाई
सादात थानाध्यक्ष बनने पर सम्मान समारोह आयोजित, पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
गाजीपुर। मरदह थाने में नवागत थानाध्यक्ष के स्वागत एवं पूर्व थानाध्यक्ष तारावती की विदाई के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सादात थानाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम में वर्तमान थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने पूर्व थानाध्यक्ष तारावती को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
विदाई एवं स्वागत समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष धनंजय ओझा, लल्लन सिंह, राजीव चतुर्वेदी, दुर्गा प्रसाद सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने तारावती के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नवागत थानाध्यक्ष का स्वागत किया।
