Connect with us

गाजीपुर

खोखला शिरीष का पेड़ बना हादसे का सबब, ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर)। सादात–मेहनाजपुर मार्ग पर बाबा गजाधर दास बालिका महाविद्यालय के समीप स्थित एक विशाल शिरीष का पेड़ राहगीरों के लिए संभावित खतरा बन गया है। पेड़ का तना नीचे से क्षतिग्रस्त और खोखला दिखाई दे रहा है, जिससे उसकी मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर बड़े हादसे की आशंका जताई है।

समाजसेवी शिवप्रकाश यादव ने बताया कि वर्ष 2024 में एक पिकअप वाहन इसी पेड़ से टकरा गया था, जिसमें चालक की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बावजूद अब तक न तो पेड़ का तकनीकी परीक्षण कराया गया और न ही सुरक्षा की दृष्टि से कोई ठोस कदम उठाया गया।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क की ओर झुका यह विशाल पेड़ और उसका क्षतिग्रस्त तना दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, वन विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि पेड़ का तत्काल निरीक्षण कराया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में पेड़ सुरक्षित पाया जाता है तो उसकी आवश्यक देखभाल की जाए, लेकिन यदि वह जोखिमपूर्ण स्थिति में है तो विशेषज्ञों की राय के आधार पर उचित कार्रवाई कर राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है या समय रहते इस गंभीर समस्या का समाधान करेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page