Connect with us

गाजीपुर

कोतवाली पुलिस ने फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

अमित राय सहित दो आरोपी गिरफ्तार, .32 बोर पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद

गिरफ्तार आरोपी पर हत्या, लूट समेत 26 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमित राय (36 वर्ष) और आयुष राय (21 वर्ष), निवासी जोगामुसाहिब थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। दोनों को सुखदेवपुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

फायरिंग कर फैलाई थी दहशत

पुलिस ने बताया कि 2 जुलाई 2026 को अभियुक्तों द्वारा वादी प्रवीण कुमार उपाध्याय के घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। इस घटना के संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Advertisement

हिस्ट्रीशीटर है मुख्य आरोपी

गिरफ्तार मुख्य आरोपी अमित राय एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न जनपदों में करीब 26 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2016 में भी उसके खिलाफ हत्या का गंभीर मामला दर्ज है।

बरामदगी

  • 01 अदद .32 बोर पिस्टल
  • 04 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर

पुलिस कार्रवाई जारी

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम:
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस टीम, थाना कोतवाली गाजीपुर।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page