Connect with us

बलिया

सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, डीएम से करेंगे शिकायत

Published

on

Loading...
Loading...

इकौनी गांव में गंदगी और जाम नालियों से लोग परेशान, कार्रवाई की मांग

बरसात में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका

बलिया। फेफना क्षेत्र के गड़वार विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत इकौनी में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि नियमित सफाई नहीं होने से नालियां जाम हैं और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैली हुई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण राकेश सिंह और सतेन्द्र नाथ वर्मा का कहना है कि ग्राम प्रधान का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उनका आरोप है कि कई बार गांव की सफाई के लिए निजी मजदूर लगाकर स्वयं खर्च उठाना पड़ता है।

Advertisement

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि बरसात के मौसम में समय रहते सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी से भी शिकायत की जाएगी।

वहीं, इस मामले में ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page