Connect with us

बलिया

घर में घुसकर नकदी चोरी, बीएसटी बांध के पास मिला टूटा बक्सा

Published

on

Loading...
Loading...

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, छह हजार रुपये लेकर फरार

पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, तहरीर मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर चौकी अंतर्गत पूर्वी बाबू के डेरा गांव में बुधवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब छह हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर बक्सा बीएसटी बांध के पास ले गए, जहां उसका ताला तोड़कर नकदी निकाल ली और बक्सा वहीं छोड़कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, चोर पड़ोसी के मकान की छत के रास्ते पिंटू यादव के घर में दाखिल हुए। उन्होंने कमरे में रखा बक्सा उठा लिया और घर की आलमारी का ताला भी तोड़ दिया। हालांकि आलमारी में रखा अन्य सामान सुरक्षित रहा।

गुरुवार सुबह घर की महिलाओं ने पीछे का दरवाजा खुला और सामान बिखरा देखा तो घटना की जानकारी हुई। इसी बीच सुबह टहलने निकले लोगों ने बीएसटी बांध के पास टूटा हुआ बक्सा देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी।

Advertisement

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी शुभम दुबे ने बताया कि अभी तक इस मामले में लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page