गाजीपुर
बरेसर पुलिस की कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार
गाजीपुर | अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस ने बुधवार को न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मनरिया (सिपाह) और मलिकपुरा में अभियान चलाकर अपर सिविल जज (जू.डि.) कक्ष संख्या-03, मुहम्मदाबाद द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई की। इस दौरान फौजदारी वाद संख्या 498/26 (धारा 323, 504, 506 भादवि) के वारंटी नसीम पुत्र सोहराब तथा कमरूद्दीन पुत्र सोहराब, निवासी मनरिया (सिपाह), थाना बरेसर और फौजदारी वाद संख्या 731/26 (धारा 323, 504, 506, 452 भादवि) के वारंटी अनिल कुमार पुत्र रामदेनी, निवासी मलिकपुरा, थाना बरेसर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि तीनों गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष ओमप्रकाश एवं उनकी टीम द्वारा की गई।
