गोरखपुर
चोरी के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार, 23 लोहे की सरिया व वाहन बरामद
गोरखपुर। चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एम्स पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 23 अदद लोहे की सरिया तथा घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक एम्स के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शशि प्रताप सिंह पुत्र रामअधार सिंह (निवासी मोहमदा जमीन सिकरिया, थाना हाटा, कुशीनगर, हाल निवासी गोकुलपुरम, नंदानगर) तथा बबलू पासवान पुत्र सुंदर पासवान (निवासी दरगहिया, थाना एम्स, गोरखपुर) के रूप में हुई है।
घटना का विवरण
13 जून 2026 को वादिनी के निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरों द्वारा 23 लोहे की सरिया (प्रत्येक 10 फीट लंबाई) चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना एम्स पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 23 लोहे की सरिया और घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र पांडेय (चौकी प्रभारी झरना टोला), तथा थाना एम्स की पुलिस टीम शामिल रही।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
