Connect with us

वाराणसी

गेल (इंडिया) का आपूर्ति विस्तार “सचकंड ज्वेलरी” प्रतिष्ठान में शुरू की आपूर्ति

Published

on

Loading...
Loading...

हर महीने लगभग 25 एलपीजी सिलेंडर से मिलेगी राहतवाराणसी। गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा वाराणसी में फाइव नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। गेल इंडिया लिमिटेड के नवाज़िश अली अंसारी, उप महाप्रबंधक (डीजीएम–प्रोजेक्ट्स) ने बताया कि, इस परियोजना का सफल क्रियान्वयन गेल की प्रोजेक्ट्स टीम द्वारा किया गया और इसका नेतृत्व मैं कर रहा हूं। वहीं, वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना का समग्र संचालन हमारे महाप्रबंधक सुशील कुमार के कुशल मार्गदर्शन में प्रभावी रूप से किया जा रहा है। श्री अंसारी ने बताया कि, धार्मिक नगरी काशी में सकरी-सकरी गलियां है। ऐसे में अगर हम बात करें तो श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित “अन्नपूर्णा भोजनालय” चाहे पांडेपुर,शिवपुर क्षेत्र हो या शिवाला यहां के होटल, लॉज, रेस्टोरेंट हर जगह आपूर्ति शुरू कर दी गई है। उन्होंने आग्रह जताते हुए जनता से अपील करते हुए कहा कि, सभी उपभोक्ताओं से हम यही कहना चाहेंगे की पीएनजी कनेक्शन अपनाकर आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक ऊर्जा प्रणाली का लाभ उठाएं।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page