Connect with us

वाराणसी

केवी डेंटल क्लिनिक के पांच वर्ष पूरे, स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

डॉ. वैभव राय और डॉ. सोता राय का हुआ सम्मान, सामाजिक एकता का दिया संदेश

वाराणसी।केवी डेंटल क्लिनिक के सफलतापूर्वक पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भूमिहार स्वयंवर परिवार, वाराणसी की ओर से रत्नाकर राय के आवास पर स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने क्लिनिक के प्रोपराइटर डॉ. वैभव राय और डॉ. सोता राय को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सामाजिक सौहार्द और एकता का दिया संदेश

समारोह में पश्चिम बंगाल के उत्तर हावड़ा से विधायक एवं मंत्री चुने जाने की खुशी भी साझा की गई। इस अवसर पर आयोजित प्रीतिभोज में समाज के लोगों ने एक साथ भोजन कर सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ‘बबलू’, काशी वार्ता प्रेस के संपादक सुशील सिंह, पूर्वांचल कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह ‘रानू’, व्यवसायी बुल्लू राय, रितेश राय ‘बंटी’, सुरेंद्र सिंह ‘मुन्ना भैया’, आशीष राय, जिला पंचायत इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह, पूर्व सभासद शिव प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार गणपत राय, संतोष सिंह, राय ट्रेवल्स के संचालक रत्नाकर राय, सेल टैक्स विभाग के सचिव अमित राय, पवन राय, आर.के. सिंह, विजय बहादुर सिंह, राहुल सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. वैभव राय और डॉ. सोता राय ने अपनी बेहतर चिकित्सीय सेवाओं और समर्पण से समाज का विश्वास अर्जित किया है। समारोह के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page