Connect with us

वाराणसी

गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग, सपा नेताओं ने खून से लिखा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र, संसद में कानून बनाने की उठाई मांग

वाराणसी।समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सोमवार को गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता जीशान अंसारी ने प्रधानमंत्री के नाम अपने रक्त से लिखा ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और मांग की कि गोवंश संरक्षण को लेकर ठोस कानून बनाया जाए।

‘गाय करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र’

प्रदर्शन के दौरान जीशान अंसारी ने कहा कि गाय करोड़ों लोगों की आस्था और भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को गोवंश संरक्षण के मुद्दे पर केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि ठोस कदम उठाने चाहिए।

संसद में कानून बनाने की मांग

अधिवक्ता एवं सपा नेता अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि गाय को सर्वोच्च सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाकर गोवंश संरक्षण तथा गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने संबंधी कानून बनाने की मांग की।

Advertisement

सपा नेता शुभम सेठ गोलू ने कहा कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सपा नेता शिवेंद्र राय के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए उसे प्रधानमंत्री कार्यालय भेजने का अनुरोध किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। कार्यक्रम संयोजक पुनीत मौर्य ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

ये रहे उपस्थित

प्रदर्शन में अधिवक्ता विनय त्रिपाठी, अधिवक्ता सूर्यांश पांडेय, सिद्धार्थ सोनकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page