Connect with us

गोरखपुर

चोरी के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, 45,810 रुपये बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

बांसगांव पुलिस की कार्रवाई, चोरी की रकम के साथ दबोचे गए दोनों आरोपी

घर का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी करने का है आरोप, मुकदमे में बढ़ाई गई धाराएं

गोरखपुर। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसगांव थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 45,810 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बांसगांव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इन्द्रसेन सिंह एवं पुलिस टीम ने थाना बांसगांव में दर्ज मुकदमा संख्या 260/2026 से संबंधित आरोपी अरुण कुमार पुत्र रामरेखा तथा राजन पुत्र स्वर्गीय पन्नेलाल, दोनों निवासी जरलही, कौड़ीराम, थाना बांसगांव को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

चोरी की घटना

पुलिस के मुताबिक, 3 जून से 7 जून 2026 के बीच अज्ञात चोरों ने वादिनी के घर का ताला तोड़कर करीब 59,800 रुपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना बांसगांव में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 45,810 रुपये की नकदी बरामद कर ली। पुलिस मामले में शेष चोरी गए सामान की बरामदगी और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page