Connect with us

बलिया

साइकिल स्टोर में आगजनी का आरोप, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

व्यावसायिक रंजिश में पेट्रोल छिड़ककर दुकान फूंकने का आरोप, लाखों का सामान जलकर राख

बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के हरदासपुर में साइकिल स्टोर में आग लगाने के मामले में पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद दो नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकानदार ने व्यावसायिक रंजिश के चलते आगजनी की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

सारंगपुर निवासी मनोज कुमार यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 15 जून की रात उनकी साइकिल की दुकान में अज्ञात लोगों ने खिड़की के रास्ते पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया।

पीड़ित का आरोप है कि व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के कारण जाकिर हुसैन और मनु हुसैन उनसे रंजिश रखते थे और उसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए हैं। साक्ष्यों के आधार पर दोनों नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page