मिर्ज़ापुर
डंगहर वार्ड में बड़े ट्यूबवेल की बोरिंग शुरू, पेयजल संकट से मिलेगी राहत
मिर्जापुर। डंगहर वार्ड में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए बड़े ट्यूबवेल की बोरिंग का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। वार्ड के सभासद शिवम कुमार ने स्थानीय लोगों के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर बोरिंग कार्य का शुभारंभ कराया।
सभासद शिवम कुमार ने बताया कि वार्ड में पेयजल संकट को देखते हुए उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी से बड़े ट्यूबवेल की स्थापना की मांग की थी। जनहित को प्राथमिकता देते हुए मांग को स्वीकृति मिली और अब बोरिंग का कार्य शुरू हो गया है।
उन्होंने कहा कि बड़े ट्यूबवेल के स्थापित होने के बाद क्षेत्रवासियों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा और डंगहर वार्ड में लंबे समय से बनी पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
इस अवसर पर सचिन, मंटू, अस्मित, मनजीत, बाबूलाल सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
