Connect with us

बड़ी खबरें

ब्रजेश पाठक नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

Published

on

Loading...
Loading...

15 बच्चों की मौत से व्यथित होकर लिया निर्णय

25 जून का दिन दिवंगत बच्चों की स्मृति और परिजनों के प्रति संवेदना को किया समर्पित

लखनऊ। लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में 15 बच्चों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक घटना ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है और ऐसे समय में जन्मदिन का उत्सव मनाना उचित नहीं है।

शोक संदेश जारी कर जताया दुख

उप मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को शोक और पीड़ा से भर दिया है। इस दुर्घटना में कई मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु हुई, जिससे अनेक परिवारों के घरों के चिराग बुझ गए।

दिवंगत बच्चों को दी श्रद्धांजलि

ब्रजेश पाठक ने कहा कि जब कई परिवार गहरे दुःख से गुजर रहे हों, तब व्यक्तिगत उत्सव मनाना उचित प्रतीत नहीं होता। इसी संवेदना और शोक के भाव के साथ उन्होंने 25 जून को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि यह दिन दिवंगत बच्चों की पावन स्मृति तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति श्रद्धांजलि और संवेदना को समर्पित रहेगा।

Advertisement

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

उप मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीहरि से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस हृदयविदारक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले सभी बच्चों को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page