गोरखपुर
दहेज हत्या के मामले में पति और सास गिरफ्तार
महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध अभियान के तहत पिपराइच पुलिस की कार्रवाई
दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप में दो आरोपियों को भेजा गया न्यायालय
गोरखपुर। महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपराइच पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पिपराइच के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना पिपराइच पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 273/2026, धारा 85/80(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पति और सास को किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों में महेश चौरसिया पुत्र स्वर्गीय विंध्याचल चौरसिया तथा अकाली देवी पत्नी स्वर्गीय विंध्याचल चौरसिया निवासी मुडेरी, रामपुर खुर्द, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर शामिल हैं। दोनों पर दहेज हत्या और दहेज उत्पीड़न से जुड़े गंभीर आरोप हैं।
प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी, महिला उपनिरीक्षक दीपिका श्रीरामअवध, कांस्टेबल रामानन्द त्रिपाठी, रिजर्व आरक्षी रुपेश प्रजापति तथा रिजर्व आरक्षी मनीष यादव शामिल रहे।
पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है।
