Connect with us

भदोही

मोहर्रम का चांद दिखा, इमाम चौकों पर लहराने लगे सब्ज परचम

Published

on

Loading...
Loading...

इस्लामिक नव वर्ष का हुआ आगाज, शुरू हुआ नजरो-नियाज का सिलसिला

ताजियादार और अखाड़ेदार तैयारियों में जुटे, 23 जून को निकलेगा पहला मोहर्रम जुलूस

गोपीगंज। मोहर्रम का चांद दिखाई देने के साथ ही इस्लामिक नव वर्ष का आगाज हो गया। चांद के दीदार के बाद नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के इमाम चौकों पर सब्ज परचम लहराने लगे हैं तथा नजरो-नियाज का सिलसिला शुरू हो गया है।

मोहर्रम का चांद नजर आते ही लोगों ने एक-दूसरे को इस्लामिक नव वर्ष की मुबारकबाद दी। नगर और ग्रामीण इलाकों में इमाम चौकों की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया था। इसके बाद विभिन्न इमाम चौकों पर सब्ज परचम लगाए गए।

ताजिया और जुलूस की तैयारियां तेज

Advertisement

मोहर्रम के मद्देनजर अखाड़ेदार जुलूस की तैयारियों में जुट गए हैं, जबकि ताजियादार इमाम चौकों पर रखे जाने वाले ताजियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। मोहर्रम के अवसर पर नगर में धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ आयोजन की तैयारियों में भाग ले रहे हैं।

23 जून को निकलेगा पहला जुलूस

गोपीगंज में मोहर्रम का पहला जुलूस सातवीं तारीख, 23 जून को निकाला जाएगा। यह जुलूस अखाड़ा शेख सलामत चूड़िहारी मोहाल तथा अखाड़ा धूम खां सराय मोहाल से निर्धारित समय पर निकलेगा।

जुलूस में नगर के अन्य अखाड़ों के सदस्य भी शामिल होंगे। मोहर्रम को लेकर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page